मुझे चित्र देखना बहुत पसंद है
शायद आपको भी पसंद है
हम सब को चित्र देखना इस लिए
पसंद है क्यों की ये दुनिया भी एक चित्र है
और हम सब उस बड़े चित्र में है
जिसे ईश्वर ने बनाया है
मुझे चित्र देखना बहुत पसंद है
शायद आपको भी पसंद है
दुनिया रूपी इस बड़े चित्र के
हम सब एक हिस्से है
पर जिन चित्रों को हम देखते है
वो जड़ है और हम चैतन्य है
शायद ईश्वर ने जब इस
दुनिया का चित्र बनाया होगा
उस समय उसने ये बदलाव किया होगा
मुझे चित्र देखना बहुत पसंद है
शायद आपको भी पसंद है
में जब इस तरह सोचने लगा
आखिर ईश्वर ने बदलाव किस लिए
किया होगा ? ये सवाल मन में
आते ही आकाश में हलचल हुई और
एक सुन्दर लिखत मुझे दिखाई दिया वो था। .
" क्यों कि में तुम से बहुत प्यार करता हूँ। "
मुझे चित्र देखना बहुत पसंद है
शायद आपको भी पसंद है
ईश्वर कि उस लिखत को देख में
कुछ देर के लिए खो गया मन
बेहद गदगद और आनंद से भर गया
और रोम रोम से एक ही आवाज़ आयी
हे ईश्वर आपका धन्यवाद ,शुक्रिया …
मुझे चित्र देखना बहुत पसंद है
शायद आपको भी पसंद है
No comments:
Post a Comment