ये आँखे बोलती है।
कहती है दिल की बात
किसी की आँखों ने दी
एक नयी ज़िन्दगी मुझे
तो किसी की आँखों ने
छीन ली ज़िन्दगी मुझ से
ये आँखे बोलती है।
किसी की आँखों में गम
किसी की आँखों में ख़ुशी
किसी की आँखों में सपनें
ये आँखे बोलती है।
किसी की आँखों में यादें
किसी की आँखों में उमीदे
किसी की आँखों में अरमान
ये आँखे बोलती है.
उनकी आँखों में देख आँसू
दिल मेरा भी पिगल गया
सहस, हिम्मत, आक्रोश
मेरे भी दिल में जगे थे
पर उनके आँसू नहीं पोच सके
ये आँखे बोलती है।
इन आँखों से है ये दुनिया
आँखे नहीं तो दुनिया नहीं
फिर भी कौन करता
कदर इन आँखों की
जिन आँखों में सदा
बहता था निश्छल निर्मल प्यार
आज उन्हीं आँखों में है
मोह, माया, स्वार्थ और फरेब
ये आँखे बोलती है।
समुन्दर में जो तूपान आते
वो कुछ समय के बाद रुख जाते
पर इन आँखों में जब आंसू बहते है
तो ये भी कोई समुन्दर से कम नहीं
और इस तूफान को
शयद ही कोई रोक पाये
ये आँखे बोलती है।
ये दोस्त आओ मिलकर
करे बस एक ही फरियाद
ये खुदा कर दे मेहर इतनी
जिन्हे दी है आँखे
उन्हें कभी आँसू न दे
बस एक येही है आरजू
ये आँखे बोलती है।

