प्यार बाँटते चलो
पैसा या ताकत से नहीं बनता हर कार्य
बस प्यार से प्रेम से करो ईबादत
प्यार से होता हर कार्य आसान
प्यार बाँटते चलो।।
यह हर इन्सान है प्यासा
यह हर कोई है तरसा
बच्चे जवान बड़े सब है
दीवाने प्यार के
प्यार बाँटते चलो।।
सब की चाहत एक
सब की मंज़िल एक
सब का लक्ष्य एक
बस कुछ भी हो जाय
मिले प्यार हर जगह से
प्यार बाँटते चलो।।
चलो आज ईश्वर से
पा ले इतना प्यार
भर ले अपने मन को
पुरे दिल में बस हो
प्यार ही प्यार।।
तब ही होगा इस संसार का उद्धार
फिर ना कोई माँग होगी
फिर ना कोई माँगता फिरेगा
और ना कोई किसी से लड़ेगा
सब तरफ होगा प्यार ही प्यार
प्यार बाँटते चलो।।
No comments:
Post a Comment