Tuesday, September 16, 2014

आपका स्वर है, आपकी है आवाज़.

आपका स्वर है, आपकी है आवाज़, रेडियो मधुबन
करे सुरीला हर पल जो वो साज है, रेडियो मधुबन।
संग इसके खिलो गुनगुनाते रहो
इसको सुनते रहो मुस्कुराते रहो।

सुभ्रपात संग नयी किरण की नयी रौशनी प्यारी
जियो ज़िन्दग़ी भर उड़ान संगीत की दुनिया न्यारी
मेरा गॉव, मेरा अंचल सजाते रहो
इसको सुनते रहो मुस्कुराते रहो।

रिदम ऑफ़ लाइफ का सुनहरा ताज,
रेडियो मधुबन करे सुरीला हर पल जो वो साज
अपनी बोली अपनी भाषा, ख़ुशी के नगमे गाये.
दुनिया एक अनेक आवाज़े, समय की माँग सुनाये
धरती धोरा री रंगत खिलाते रहो
इसको सुनते रहो मुस्कुराते रहो।

कैरियर ऑप्शन का भी खोलता राज
रेडियो मधुबन करे सुरीला हर पल जो वो साज
खूब तराने नये पुराने, युथ जंक्शन झिलमिल
वन्दे मातरम गाये आओ हम सब रहे हिलमिल
स्वास्थ अपना भी सुनकर बनाते रहो
इसको सुनते रहो मुस्कुराते रहो।

परमात्मा चिन्तन का अन्दाज़
रेडियो मधुबन करे सुरीला हर पल जो वो साज

आपका स्वर है, आपकी है आवाज़, रेडियो मधुबन
करे सुरीला हर पल जो वो साज है, रेडियो मधुबन।
संग इसके खिलो गुनगुनाते रहो
इसको सुनते रहो मुस्कुराते रहो।

सुशील सरित - आगरा

No comments:

Post a Comment