Tuesday, April 22, 2014

दिल की बात कविता में - ' सत्य का बोल बाला हो '

सत्य का बोल बाला हो  

सत्य आज जरूर कड़वा लगे
पर वक्त के साथ मीठा लगे
सत्य गुण को जीवन में अपनालो
और कोई चारा है न कोई रास्ता है
सत्य का बोल बाला हो

सोच के भी मन विचलित है
आज सत्य के बजाय
झूठ से काम हो आसान
ये कैसा धुंद सब के मन में छाया है
सत्य का बोल बाला हो

पैसों के ख़ातिर झूठ का सहारा
अरे भाई येही है लूट का मन्ज़र
पैसों से मिले सुख के साधन अपार
आज तक नहीं कोई खरीद पाया
सच्चा सुख शांति प्यार
सत्य का बोल बाला हो

चलो आओ आज सोचे
कैसे मिले हमें सच्चा सुख
मैं कहता हु बहुत नहीं बस
एक सत्य का गुण अपनालो
सच्चा सुख शांति प्यार
ये है अनमोल मिले बिना मोल
सत्य का बोल बाला हो

आप का देह नश्वर है आप आत्मा सत्य हो
ये संसार परिवर्तनशील है
इसे चलने वाला ईश्वर सत्य है
सत्य ईश्वर है सत्य सुन्दर है
सत्य ही शिव है सत्य में सब है समाया
सत्य का बोल बाला हो

सत्य में शक्ति है
सत्य में भक्ति है
सत्य में नाम है
सत्य में पहचान है
सत्य में सुख है
सत्य में शांति है
सत्य में विश्वास है
सत्य में ख़ुशी है
सत्य में सब कुछ है
तो भाई क्यों देर अब
कर लो इसकी पहचान
रंगलो इसे अपने जीवन में
सत्य का बोल बाला हो



No comments:

Post a Comment