Friday, February 26, 2016

My Collection of Shayaris

सारी उम्र आंखो मे एक सपना याद रहा,
सदियाँ बीत गयी पर वो लम्हा याद रहा,    
ना जाने क्या बात थी उस शख्स में की हम     
सारी मेहफिल भुल गये बस वह चेहरा याद रहा..!!      


इंकार को इकरार कहते हे,
खामोशी को इज़हार कहते हे,
क्या दस्तूर है इस दुनिया का,
एक खूबसूरत सा धोखा हे,
जिसे लोग ‘प्यार’ कहते हे..
 

हर शाम किसी के लिए सुहानी नही होती,
हर प्यार के पीछे कोई कहानी नही होती,
कुछ तो असर होता है दो आत्मा के मेल का,
वरना गोरी राधा, सावले कान्हा की दीवानी न होती..
 

जब कोई ख्याल दिल से टकराता है!
दिल न चाह कर भी, खामोश रह जाता है!
कोई सब कुछ कहकर, प्यार जताता है!
कोई कुछ न कहकर भी, सब बोल जाता है!

 




शायरी पढ़ते पढ़ते खुद लिखना सीख गये,
जीते जीते किसी और के लिए जीना सीख गए,
आँखों आँखों में भी बातें  होती है,
आज कल उन बातों को भी पढ़ना सीख गए..





 
पास आपके दुनिया का हर सितारा हो,
दूर आपसे गम का हर किनारा हो,
जब भी आपकी पलके खुले सामने वही हो,
जो आपको दुनिया में सबसे प्यारा हो..     

 

No comments:

Post a Comment